वृंदावन बिहारी साँवरे नंदलाला - Lyrics
वृंदावन बिहारी साँवरे नंदलाला मुखड़ा वृंदावन बिहारी, साँवरे नंदलाला। वृंदावन बिहारी, साँवरे नंदलाला॥ मधुसूदन मुरारी, ब्रज वल्लभ गोपाला। मधुसूदन मुरारी, ब्रज वल्लभ गोपाला॥ अंतरा 1 — कृष्ण प्रेम का रस वह पाएगा क्या रस का चस्का, जो कृष्ण से प्रीत लगाएगा जो । हरे कृष्ण उसे समझेगा वही, रसिकों के समाज में जाएगा जो ॥ जो ब्रज धूल लपेट कलेवर में, गुण नित्य किशोरी के गाएगा जो । हँसता हुआ श्याम मिलेगा उसे, निज प्राणों की बाज़ी लगाएगा जो ॥ साँवरे नंदलाला, साँवरे नंदलाला। मधुसूदन मुरारी, ब्रज वल्लभ गोपाला॥ अंतरा 2 — ब्रजधाम की महिमा वह मोद न मुक्ति के मंदिर में, जो प्रमोद भरा ब्रजधाम में है। इतनी छवि रास अनंत कहाँ, जितनी छवि सुंदर धाम में है॥ रासिनी सरोज सुधा-रस में, जो ललित सुधा अभि राम में है। इतना सुख और कहीं भी नहीं, जितना सुख कृष्ण के नाम में है॥ साँवरे नंदलाला, साँवरे नंदलाला। मधुसूदन मुरारी, ब्रज वल्लभ गोपाला॥ अंतरा 3 — ब्रज की महिमा एक रज-रेणुका पे चिंतामणि वार डारूँ, बार-बार विश्व सेवा-कुंज के विहार पे। लता-निकुंज पे कोटि कल्प वार डारूँ, ...