शेरोंवाली कृपा कीजिये, शेरोंवाली कृपा कीजिये आँचल में छुपा लीजिये, शेरोंवाली कृपा कीजिये... पलको के सिहांसन पे मैंने तुमको बिठाया है इस मन के अंदर ही तेरा द्वार सजाया है इस मन के अंदर ही तेरा द्वार सजाया है-2 आ के इसमे रहा कीजिये-2 शेरोंवाली कृपा कीजिये... पहले भी व्यर्थ हुआ कई बार मेरा जीवन मैं तोड़ नही पाया मोहमाया के बंधन मैं तोड़ नही पाया मोहमाया के बंधन-2 अब की बारी बचा लीजिये-2 शेरोंवाली कृपा कीजिये... कोई पाप कर्म मैया मेरे सामने आए ना जब-जब तेरा भजन करूँ तू सामने आए माँ जब-जब तेरा भजन करूँ तू सामने आए माँ-2 सच्ची भक्ति का वर दीजिये-2 शेरोंवाली कृपा कीजिये... मैं तो इक पागल हूँ जगता हूँ रातों को तुम दिल पे मत लेता मेरी इन बातों को तुम दिल पे मत लेता मेरी इन बातों को-2 जो भी मन मे हो वो कीजिये-2 शेरोंवाली कृपा कीजिये.. मैं तेरा बेटा हूँ तुम मुझको संभालो माँ माया के बन्धन से तुम मुझको निकालो माँ माया के बन्धन से तुम मुझको निकालो माँ-2 इतना तो कर्म कीजिये-2 शेरोंवाली कृपा कीजिये...शेरोंवाली कृपा कीजिये शेरोंवाली कृपा कीजिये आँचल में छुपा लीजिये
ना माँगु मै हाथी घोड़े ना चांहु मै कार मेरा जन्मदिन है मेरी मैंया ले चल अपने द्वार मै दरबार जाऊंगा जन्मदिन वहाँ मनांऊगा ना माँगु मै हाथी घोड़े ना चांहु मै कार.... नही चलानी कैडंल मुझको माँ की जोत जगानी है मै भी माँ का लाल बनूँगा मैने मन में ठानी है मै भी माँ का लाल बनूँगा मैने मन में ठानी है-2 मेरी बाते सुनकर मैया ना करना इन्कार मेरा जन्मदिन है मेरी मैंया ले चल अपने द्वार मै दरबार जाऊंगा जन्मदिन वहाँ मनांऊगा ना माँगु मै हाथी घोड़े ना चांहु मै कार.... नही काटना केक मुझको कजंके वहाँ बिठाऊंगा छोटी-छोटी कजंको को हलवे का भोग लगाऊंगा छोटी-छोटी कजंको को हलवे का भोग लगाऊंगा-2 मिल जायेगा मुझको भी जगजननी का दीदार मेरा जन्मदिन है मेरी मैंया ले चल अपने द्वार मै दरबार जाऊंगा जन्मदिन वहाँ मनांऊगा ना माँगु मै हाथी घोड़े ना चांहु मै कार.... मेरी मैया प्यारी मैया सारे जग से न्यारी है सच्चे मन से जो भी माँगे देती खुशीयां सारी है सच्चे मन से जो भी माँगे देती खुशीया सारी है-2 त्रिलोकी की स्वामी जग की पालनहार मेरा जन्मदिन है मेरी मैंया ले चल अपने द्वार मै दरबार जाऊंगा जन्मदिन वहाँ मनांऊगा ना माँगु मै हाथी घोड़े...