वृंदावन बिहारी साँवरे नंदलाला - Lyrics

 वृंदावन बिहारी साँवरे नंदलाला


मुखड़ा

वृंदावन बिहारी, साँवरे नंदलाला।

वृंदावन बिहारी, साँवरे नंदलाला॥

मधुसूदन मुरारी, ब्रज वल्लभ गोपाला।

मधुसूदन मुरारी, ब्रज वल्लभ गोपाला॥


अंतरा 1 — कृष्ण प्रेम का रस

वह पाएगा क्या रस का चस्का, जो कृष्ण से प्रीत लगाएगा जो।

हरे कृष्ण उसे समझेगा वही, रसिकों के समाज में जाएगा जो॥

जो ब्रज धूल लपेट कलेवर में, गुण नित्य किशोरी के गाएगा जो।

हँसता हुआ श्याम मिलेगा उसे, निज प्राणों की बाज़ी लगाएगा जो॥

साँवरे नंदलाला, साँवरे नंदलाला।

मधुसूदन मुरारी, ब्रज वल्लभ गोपाला॥


अंतरा 2 — ब्रजधाम की महिमा

वह मोद न मुक्ति के मंदिर में, जो प्रमोद भरा ब्रजधाम में है।

इतनी छवि रास अनंत कहाँ, जितनी छवि सुंदर धाम में है॥

रासिनी सरोज सुधा-रस में, जो ललित सुधा अभि राम में है।

इतना सुख और कहीं भी नहीं, जितना सुख कृष्ण के नाम में है॥

साँवरे नंदलाला, साँवरे नंदलाला।

मधुसूदन मुरारी, ब्रज वल्लभ गोपाला॥


अंतरा 3 — ब्रज की महिमा

एक रज-रेणुका पे चिंतामणि वार डारूँ, बार-बार विश्व सेवा-कुंज के विहार पे। 

लता-निकुंज पे कोटि कल्प वार डारूँ, रंभा होऊँ तो वार डारूँ गोपिन के द्वार पे॥

ब्रज की पनिहारिन पे रति-सची वार डारूँ, वैकुंठ वार डारूँ कालिंदी की धार पे। 

कहे अभिराम, एक राधा जू को जानत हैं, देवन को वार डारूँ नंद के दुलारे पे॥

साँवरे नंदलाला, साँवरे नंदलाला।

मधुसूदन मुरारी, ब्रज वल्लभ गोपाला॥


अंतरा 4 — विनय एवं प्रार्थना

ब्रज धूरी ही प्राणों से प्यारी लगे, ब्रज मंडल माहि बसाए रहो। 

रसिकों के सुसंग में मस्त रहूँ, जग-जाल से नाथ बचाए रहो॥

नित्य बाँकी ये झाँकी निहारा करूँ, छवि छाक-सों नाथ छकाए रहो। 

अब बाँके बिहारी, यही विनती मेरे नैनों से नैना मिलाए रहो॥


समापन

वृंदावन बिहारी, साँवरे नंदलाला।

मधुसूदन मुरारी, ब्रज वल्लभ गोपाला॥


वृंदावन बिहारी, साँवरे नंदलाला।

जय श्री राधे! जय श्री कृष्ण! 🙏


Comments

Popular posts from this blog

मै दरबार जाऊंगा जन्मदिन वहाँ मनांऊगा

ऊंचेया पहाड़ा च जयकारे लगदे सानु तेरे मन्दर प्यारे लगदे

जय माता दी बोलो भगतो तर जाओगे